भारत

स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 6 बच्चों की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
2 April 2024 2:39 PM GMT
स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 6 बच्चों की दर्दनाक मौत
x
देखें VIDEO...
बाराबंकी। बाराबंकी में मंगलवार शाम तेज रफ्तार स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गई। हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई। 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। घायल बच्चों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के सलारपुर में हुआ। मंगलवार (2 अप्रैल) को सूरतगंज कस्बे के कंपोजिट स्कूल के बच्चे लखनऊ चिड़ियाघर पिकनिक मनाने गए थे। लौटते समय बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। बस में 40 बच्चों के अलावा 6 टीचर और स्टाफ सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, बस लखनऊ से बच्चों को लेकर आ रही थी। वहीं एक बाइक सवार विशुनपुर से देवा जा रहा था। पहले बस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बहुत भयानक था। चीख पुकार मच गई। हम लोग यहीं बैठे थे। सभी लोग बचाने दौड़े। बाइक वाला अकेला था। वो बचा नहीं है। ASP सीएन सिन्हा ने बताया, आज शाम लगभग साढ़े पांच- पौने छह बजे के बीच हादसा हुआ है। 40 बच्चे टीचर्स के साथ एक बस से लखनऊ पिकनिक के लिए गए थे।

वहां से लौटते समय देवा से फतेहपुर के पास सगारपुर में अचानक एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस हादसे का शिकार हो गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। सीएचसी में भी घायलों का उपचार किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्कूल के टीचर दीपक यादव ने बताया कि हम लोग बच्चों को लेकर आज सुबह शैक्षिक भ्रमण के लिए निकले थे। लखनऊ चिड़ियाघर घुमाने के बाद हम लोग वहां से लौट रहे थे। अचानक बस, एक बाइक को बचाने में रोड पर ही पलट गई। बस में 40 बच्चे और 6 लोगों का स्टाफ था।
Next Story