भारत

बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, इतने लोगों की मौत

jantaserishta.com
21 April 2022 4:34 PM IST
बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, इतने लोगों की मौत
x
मचा कोहराम।

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में बारात लेकर वापस जा रही बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे पर पलट गई. इस हादसे में दो बारातियों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल बारातियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस पलटने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

यह हादसा ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम हमा का है. रमेश अहिरवार की बारात 20 अप्रैल को बड़ामलहरा क्षेत्र के कुमोदपुरा में मनीषा अहिरवार के घर गई थी. जहां पर रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई और सुबह के समय बस बारात को लेकर वापस लौट रही थी. इसी दौरान हमा गांव के तिराहे पर अचानक बस में पलट गई. हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बस के नीचे दबे सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. हादसे को लेकर दूल्हे के चाचा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बस चालक बस को तेज गति में चला रहा था. बस चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है. इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना अचानक बस में ब्रेक लगाने से हुई. घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गय. फिलहाल सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story