भारत

पुलिसकर्मियों से भरी बस अचानक पलटी, 12 जवान घायल

Shantanu Roy
4 May 2024 11:47 PM IST
पुलिसकर्मियों से भरी बस अचानक पलटी, 12 जवान घायल
x
पुलिस कर रही मामलें की पूरी जांच
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिसकर्मियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां सभी घायल जवानों को इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, घटना सिविल लाइन थाना के भांडेर रोड की है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी सीएम की ड्यूटी लौट रहे थे। इस दौरान रोड पर अचानक एक मवेशी आ गया, जिससे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस पलटते ही पुलिसवालों में चीख-पुकार मच गई। जबकि इस दुर्घटना में 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने सभी को बस से बाहर निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी। इधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सभी घायल पुलिसकर्मियों का उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को व्यवस्थित किया। फिलहाल, पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Next Story