भारत

यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 घायल

jantaserishta.com
15 Dec 2021 6:56 AM IST
यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 घायल
x
पढ़े पूरी खबर

हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में ओवरटेक करने के चक्कर में एक यात्रियों से भरी बस पलट गई. बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए. इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों को लेकर बस हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र से गुजर रही थी. इसी दौरान बस ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की. इससे बस ​अनियंत्रित हो गई और जाकर पलट गई.
बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई. सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और या​त्रियों की मदद करना शुरू किया. घटना में 15 यात्री घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के नजदीकी अस्पताल भेजा गया. इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया, जिसने घटना की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि बस मुरादाबाद से आ रही थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story