भारत

सवारियों से भरी बस भीषण हादसे का शिकार, खाई में गिरने से 8 की मौत

jantaserishta.com
17 Oct 2026 9:46 AM IST
सवारियों से भरी बस भीषण हादसे का शिकार, खाई में गिरने से 8 की मौत
x
देखें वीडियो.
कोटा: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. सवारियों से भरी एक बस अचानक बेकाबू होकर खाई में गिर गई. इस घटना में 8 लोगों के मौत की जानकारी सामने आई है. जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है. बस में भोपाल के 21 लोग सवार थे, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे. वे भोपाल से खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे थे. इस बीच, घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया और कोटा रेंज आईजी हरेंद्र महावर एमबीएस अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story