भारत

यात्रियों से भरी बस तलाब में जा गिरी, 20 लोग थे सवार

Shantanu Roy
10 July 2023 11:04 AM GMT
यात्रियों से भरी बस तलाब में जा गिरी, 20 लोग थे सवार
x
मौके पर पहुंचे पुलिस के आला-अधिकारी
मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में सोमवार को बड़ी घटना टल गई। यहां एक यात्री बस नियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में घुस गई, जिससे बस में सवार लोगों में हंडकंप मच गया। घटना भानपुरा थाना के कैलाशपुरा गांव की है। हादसे में बस ड्राइवर को चोट आई है, बाकी सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मांदलिया ट्रॉवेल्स की बस भानपुरा से पिपलदा जा रही थी, तभी भानपुरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में अनियंत्रित होकर रोड़ से तालाब में उतर गई। इस घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पता चलने पर तुरंत ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे के वक्त बस में बस में करीब 15 से 20 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। दुर्घटना में बस चालक को थोड़ी जरुर मामूली चोट आई है।
बस भानपुरा से पिपलदा तक चलती है। प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण स्टेरिंग फेल होना बताया जा रहा है। हादसे की असली वजह जांच के बाद पता चलेगा। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। भानपुरा तहसील में आज एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। एक बस अनियंत्रित होकर तालाब में उतर गई। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 2.30 बजे करीब मांदलिया ट्रैवल्स की बस जोकि भानपुरा से पीपलदा मार्ग पर चलती है ग्राम कैलाशपुर के यहाँ अनियंत्रित होकर तालाब में उतर गई। इस दौरान बस में लगभग 20 यात्री सवार थे। हादसा होते ही बस में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही की इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। बस चालक को मामूली चोट आई है जिसका शासकीय अस्पताल भानपुरा इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बस अनियंत्रित होने का कारण स्टेरिंग फेल होना बताया गया है।
Next Story