भारत

गड्ढे में जा गिरी विदेशी पर्यटकों से भरी बस, 8 घायल, तीन की हालत गंभीर

jantaserishta.com
9 Oct 2024 12:57 PM IST
गड्ढे में जा गिरी विदेशी पर्यटकों से भरी बस, 8 घायल, तीन की हालत गंभीर
x
भीषण सड़क हादसा हुआ.
पटना: बिहार के जहानाबाद में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पटना से गया जा रही बस को एक हाइवा ट्रक ने टक्कर मार दी। बस में 23 व‍िदेशी बौद्ध भिक्षु सवार थे। इनमें से आठ घायल हो गए। उन्‍हें सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्‍हें पटना के पीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर बौद्ध भिक्षुओं की भाषा भी समझ नहीं आ रही है।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा एनएच-83 पर सलेमपुर गांव के पास हुआ है। टक्कर लगने से बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-31 की स्थिति ठीक नहीं है, इसे देखते लोग अन्य रास्तों का इस्तेमाल करते हैं। प्रशासन भी इस रास्ते को दुरुस्त करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है। स्थानीय लोगों ने यह भी शिकायत की है कि ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का पालन करवाने के बजाय वसूली करने में लगी रहती है।
पुलिस के मुताबिक, घायलों में वियतनाम, म्यांमार और अमेरिका के पर्यटक शामिल हैं। सभी जहानाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार जारी है। टूरिस्ट गाइड शिव शंकर ने बताया कि बस में 23 बौद्ध भिक्षु नेपाल से अपना वीजा रिन्यू कराने के बाद बोधगया लौट रहे थे। इस बीच, जहानाबाद के सलेमपुर गांव में समीप एनएच-83 पर एक अनियंत्रित हाइवा ने टक्कर मार दी। इस वजह से यह हादसा हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story