भारत

50 बच्चों से भरी बस पलटी, मौके पर चीख-पुकार, 10 घायल

jantaserishta.com
27 April 2024 6:00 PM IST
50 बच्चों से भरी बस पलटी, मौके पर चीख-पुकार, 10 घायल
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में शनिवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 50 बच्चों से भरी एक स्कूल की बस पलट गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो तत्काल टीम मौके पर पहुंची। सभी बच्चों को बस से बाहर निकला गया। बस का इमरजेंसी गेट तोड़कर बच्चों को कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाला गया।
आसपास मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस ने इसको लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में करीब 10 बच्चों को गंभीर रूप से चोट लगी है। उनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। राहत की बात रही की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में स्थित मित्रा गोल चक्कर के पास का है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story