
x
मचा कोहराम.
हरिद्वार (आईएएनएस)| हरिद्वार में निर्जला एकादशी के दिन सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि बस रुपैदिहा से हरिद्वार की ओर आ रही थी और चंडी घाट पुल के पास खाई में गिर गई। बस में करीब 34 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
हरिद्वार सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि चंडी चौकी हरिद्वार के नजदीक रोडवेज की बस खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला। मौके पर सीएफओ अभिनव त्यागी व सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, एसओ श्यामपुर, एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद है।
#BusAccident #हरिद्वार में 41 यात्रियों को लेकर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कंडक्टर समेत दो की मौत#Haridwar pic.twitter.com/EMDxoXbbUB
— SUNIL NAVPRABHAT (@SunilNavprabhat) May 31, 2023
Tagsहरिद्वारहरिद्वार न्यूज़हरिद्वार पुलिसबस खाई में गिरीएक्सीडेंटHaridwarHaridwar NewsHaridwar PoliceBus fell into ditchAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





