भारत

गहरी खाई में गिरी बस, 4 की मौत 40 से ज्यादा घायल

jantaserishta.com
23 Sept 2024 2:50 PM IST
गहरी खाई में गिरी बस, 4 की मौत 40 से ज्यादा घायल
x
सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के सेमाडोह के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बस खाई में गिर गई। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए, कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस अमरावती से खंडवा जा रही थी। इसी दौरान बस एक घुमावदार सड़क पर नियंत्रण खोने के बाद 60 से 70 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर एनडीआरएफ के अलावा स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। लोगों को बस से बाहर निकाला जा रहा है। बस में करीब 50 से 55 यात्री सवार थे। अमरावती जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि अमरावती के मेलघाट में बस के चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण बस पुल से नीचे गिरी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। लगभग 30 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सेमाडोह के नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
बचाव कार्य प्रगति पर है। प्रशासन को आशंका है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं, जिला प्रशासन की टीम इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है। हाल के दिनों में इस इलाके में हुई ये तीसरी बड़ी घटना है। इसी साल मार्च और फिर जुलाई में बस हादसों का शिकार हुई थी। जुलाई महीने में अमरावती के पास मेलघाट के हाई पॉइंट के पास ही एक निजी ट्रैवल्स की बस हादसे का शिकार हुई थी। तब बस सतपुड़ा रेंज के मेलघाट में खटकली के नजदीक खाई में गिरी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story