
x
चीख-पुकार मच गई।
विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामा राजू जिले में रविवार को एक आरटीसी बस घाटी में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। यह दुर्घटना विशाखापट्टनम के बंदरगाह शहर से लगभग 100 किमी दूर पडेरू घाट रोड व्यूपॉइंट के पास हुई है। यहां पर आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस 100 फीट की घाटी में गिर गई।
बस में करीब 45 यात्री सवार थे। बस पदेरू से चोडावाराम जा रही थी। जानकारी मिलने पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में से दस को गंभीर चोटें आईं। घायलों में एक ही परिवार के आठ सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को नरसीपट्टनम के एक अस्पताल और विशाखापट्टनम के किंग जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया है।
Tagsविशाखापट्टनमविशाखापट्टनम न्यूज़विशाखापट्टनम पुलिसबसबस एक्सीडेंटघाटीvisakhapatnamvisakhapatnam newsvisakhapatnam policebusbus accidentvalley
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





