भारत

आग ही आग...अलग-अलग घटनाओं में बस और फैक्ट्री जली, कोई हताहत नहीं

jantaserishta.com
7 April 2023 3:28 PM IST
आग ही आग...अलग-अलग घटनाओं में बस और फैक्ट्री जली, कोई हताहत नहीं
x

DEMO PIC 

मचा तांडव.
गुरुग्राम (आईएएनएस)| गुरुग्राम के एनएच-48 पर रामपुरा फ्लाईओवर और बेहराम पुरा गांव में शुक्रवार को आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में एक बस और एक फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर रामपुरा फ्लाईओवर पर सुबह करीब आठ बजे एक निजी बस में आग लग गई। यह घटना तब हुई जब बस कंपनी के एक कर्मचारी को लेकर जा रही थी।
अधिकारी ने कहा, "चालक ने देखा कि बस में आग लग गई है, चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और आग बुझाने वाले यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सभी यात्रियों को बचा लिया गया।"
उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की टीम द्वारा जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक वाहन जलकर खाक हो चुका था।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरी घटना इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी ओकिनावा के गोदाम में हुई।
दमकल अधिकारी नरेंद्र कुमार ने कहा, "घटना की जानकारी गोदाम के कर्मचारियों ने सुबह करीब नौ बजकर 10 मिनट पर दमकल विभाग को दी। संदेह है कि गोदाम के अंदर कुछ चिंगारी के कारण यह घटना हुई और हम मामले की जांच कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "दोनों ही घटना में आग बुझाने में दमकल की करीब 16 गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। अंतत: आग पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story