भारत
सड़क हादसे में हुई दो लोगों की मौत मामले में बस चालक गिरफ्तार
jantaserishta.com
29 March 2025 5:44 PM IST

x
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें एक रोडवेज बस ने चार लोगों को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना 28 मार्च की रात की है, जब थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड पर ग्राम डेरी मच्छा के सामने दादरी की ओर जा रहे चार लोगों को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। चारों व्यक्ति अपने कामकाज से अपनी ठेली लेकर वापस लौट रहे थे।
बताया गया है कि ड्राइवर काफी लापरवाही और तेजी से बस को चलाते हुए सामने से आ रहा था, जिसने इन सभी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों गौरव और निखिल ने दम तोड़ दिया। दोनों बुलंदशहर जिले के खानपुर गांव के रहने वाले थे। वहीं, रचित और मनीष को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही थाना बादलपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया और आरोपी चालक राजेश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित मलेहपुर का निवासी है।
इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद त्वरित कार्रवाई की गई और आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही, पीड़ितों के परिवारों को न्याय दिलाने के लिए मामले की पूरी जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





