भारत

बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची 24 यात्रियों की जान

Nil dhankar
9 Sept 2021 10:41 AM IST
बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची 24 यात्रियों की जान
x
बड़ा हादसा

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के बरोहकड़ी में हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लटक गई. गनीमत रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. आधी बस का अगला हिस्सा सड़क से बाहर हवा में लटक गया. बस में सवार करीब 24 यात्री बाल-बाल बच गए. एचआरटीसी बस केलांग से रिकांगपिओ जा रही थी और बरोहकड़ी के पास अनियंत्रित होकर हवा में लटक गई. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सभी यात्रिंयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. यदि बस सड़क से नीचे गिरती तो जानी नुकसान हो सकता था.

Next Story