भारत
हादसा: तेज रफ्तार के चलते बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 यात्री घायल
jantaserishta.com
23 Sept 2025 11:56 AM IST

x
मचा हड़कंप.
टोंक: राजस्थान के टोंक में नेशनल हाईवे 148डी पर तारण गांव के पास मंगलवार सुबह रोडवेज की एक बस गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं।
रोडवेज की बस सवाई माधोपुर से टोंक की तरफ आ रही थी। इस दौरान ओवरटेक और तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला।
ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने के बाद भी दोनों मौके पर नहीं पहुंचे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस और पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने विरोध किया।
घायलों में कई को सिर और हड्डियों में गंभीर चोटें आईं, जबकि कुछ को हल्की चोटें लगीं। सभी को टोंक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। कोतवाली थाना प्रभारी भंवर लाल ने बताया कि हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं। बस सवाई माधोपुर से जयपुर जा रही थी। मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है। हादसे की जांच के लिए टीम का भी गठन किया जाएगा।
यात्रियों ने बताया कि हाईवे पर बस का नियंत्रण खो गया था, जिसके चलते बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में करीब 48 लोग सवार थे। यह जयपुर की तरफ जा रही थी। ग्रामीणों की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
हादसे में घायल हुए यात्रियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है। कुछ यात्रियों को जल्द ही घर भेज दिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





