भारत

बरसाती नदी में फंसी हरिद्वार आ रही बस, सभी का हुआ रेस्क्यू, VIDEO

jantaserishta.com
15 Sept 2023 1:33 PM IST
बरसाती नदी में फंसी हरिद्वार आ रही बस, सभी का हुआ रेस्क्यू, VIDEO
x
हरिद्वार: नेपाल के रुपेड़िया से हरिद्वार आ रही बस चिड़ियापुर चेकपोस्ट के पास अचानक बरसाती नदी में पानी ज्यादा आ जाने के कारण फंस गई। बस में 53 लोग सवार थे, जो मुख्यतः नेपाल मूल के निवासी हैं।
एसडीआरएफ ने सभी सवारियों को समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। बस को निकालने की कार्रवाई चल रही है। सिटी कंट्रोल रूम, हरिद्वार ने एसडीआएफ टीम को सूचित किया कि हरिद्वार में चिड़ियापुर चेक पोस्ट के पास एक बस नदी में फंस गयी है जिसमें कई लोग सवार हैं। सूचना पर एसडीआएफ की रेस्क्यू टीम एडिशनल उप निरीक्षक परविंदर धसमाना के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
एसडीआरएफ ने एक एक कर बस में सवार लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बस में सवार 6 लोग अत्यंत भयभीत होने के कारण बस से बाहर निकलकर पुल के नीचे पिलर पर चढ़ गये। एसडीआरएफ ने रोप के माध्यम से इन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story