भारत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई बस, 3 की मौत, 18 घायल

jantaserishta.com
9 Jan 2023 9:30 AM IST
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई बस, 3 की मौत, 18 घायल
x
कन्नौज (आईएएनएस)| आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इससे तीन लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। ट्रक से टकराने के बाद बस खाई में जा गिरी। मृतकों में एक ही परिवार की दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है, जबकि घायल यात्रियों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान अनीता, संजना और देवांश के रूप में हुई है।
सभी घायलों का इलाज तिर्वा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा संभवत: घने कोहरे की वजह से हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story