भारत

डंपर से बस की भिड़ंत, आग लगने से ड्राइवर की मौत और 36 यात्री घायल

Nilmani Pal
22 May 2026 7:21 AM IST
डंपर से बस की भिड़ंत, आग लगने से ड्राइवर की मौत और 36 यात्री घायल
x
बड़ा हादसा
यूपी। फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस आगे चल रहे बालू से भरे डंपर से टकरा गई। हादसा होते ही बस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे बस आग का गोला बन गई। हादसे में बस में सवार 3 दर्जन के करीब यात्री झुलस गए। बस चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर है। सूचना पर कई थानों के फोर्स के साथ ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी घायलों को फतेहाबाद, शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। एक घायल युवती का शिकोहाबाद में इलाज चल रहा है।

एक बस कानपुर से यात्रियों को लेकर गुड़गांव के लिए जा रही थी। बस में करीब 4 दर्जन के आसपास यात्री थे। जब बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 43.300 के पास पहुंची ही थी कि तभी बस के आगे चल रहा डंपर अचानक से डिवाइडर से टकरा गया। उसके पीछे आ रही बस भी डंपर से टकरा गई। हादसा होते ही बस में भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लोग आग की लपटों के मध्य कूदते हुए अपनी जान बचाने के प्रयास करने लगे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना मटसेना पुलिस के साथ ही अन्य थानों का फोर्स के साथ यूपीडा के कर्मी, एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही एसडीएम शिकोहाबाद डॉ गजेंद्रपाल भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान मौके पर कई दमकल की गाड़ियों को बुला लिया गया। सभी लोगों ने किसी तरह से बस में फंसे लोगों को आग के बीच से बाहर निकाला। आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। आग से झुलसे यात्रियों को तत्काल ही फतेहाबाद, शिकोहाबाद अस्पताल भेज दिया। शिकोहाबाद में 15 घायलों को प्राथमिक उपचार देकर 14 यात्रियों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस बारे में थाना प्रभारी मटसेना ने बताया कि हादसे में अब तक चालक की मौत हो गई है। जबकि कंडक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है। वही एसडीएम का कहना है कि हादसे में चालक की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि कंडक्टर का इलाज जारी है।

इस बारे में थाना प्रभारी मटसेना ने बताया कि बालू से भरा डंपर डिवाइडर से टकरा गया। उसके पीछे आती हुई लग्जरी बस डंपर से टकरा गई। हादसे के बाद बस में आग लग गई। जिसमें करीब 3 दर्जन लोग आग से झुलस गए है। सभी घायलों को शिकोहाबाद, फतेहाबाद इलाज के लिए भर्ती कराया है। जिसमें चालक की मौत हो गई है। अन्य का इलाज चल रहा है। वही एसडीएम शिकोहाबाद डॉ गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि हादसे में चालक, कंडक्टर की मौत हुई है।


Next Story