भारत

कंटेनर से टकरा कर 20 फीट नीचे पलटी बस, 1 की मौत, कई घायल

jantaserishta.com
20 Dec 2022 10:21 AM IST
कंटेनर से टकरा कर 20 फीट नीचे पलटी बस, 1 की मौत, कई घायल
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। सवारियों से भरी एक बस आगे चल रहे कंटेनर के अचानक रुक जाने की वजह से उसे टकरा गई और रेलिंग तोड़कर करीब 15 से 20 फीट नीचे पलट गई। हादसे में अभी तक एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिल रही है और करीब 10 से 15 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जा रही है और घायलों की मदद करने की कोशिश कर रही है। अत्यधिक कोहरा होने के कारण यह हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर इलाके के गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने पेरिफेरल के पास सवारियों से भरी बस आगे चल रही कंटेनर के अचानक रुकने से उससे टकरा गई और रेलिंग तोड़कर 15 से 20 फुट नीचे गिर गई। पैरिफेरल और गलगोटिया के बीच आगरा से नोएडा जाने वाले रास्ते पर यात्री बस कंटेनर के पीछे थी। कंटेनर के अचालक रुकने के कारण व अधिक कोहरा होने के कारण बस पीछे से टकराकर रेलिंग से नीचे चली गई। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। इनमें से 10-15 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। एक व्यक्ति की अस्पताल उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। कई यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story