भारत

परखच्चे उड़ गए...बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 की मौत

jantaserishta.com
19 Aug 2023 1:03 PM IST
परखच्चे उड़ गए...बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 की मौत
x
तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बस और ऑटो की हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, एक बस पूर्णिया से धमदाहा की और जा रही थी। इसी दौरान एथेनॉल फैक्ट्री के पास चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो को टक्कर मार दी। आमने -सामने की हुई इस टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
के नगर थाना के प्रभारी दिनेश मिश्र ने बताया कि पूर्णिया - धमदाहा रोड पर घटी इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड दिया। उन्होने बताया कि इस दुर्घटना में घायल अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story