भारत

भयानक आग की चपेट में आई बस, चालक की सूझबूझ से बची लोगों की जान

jantaserishta.com
9 Feb 2022 8:13 AM IST
भयानक आग की चपेट में आई बस, चालक की सूझबूझ से बची लोगों की जान
x

DEMO PIC

जानिए पूरा मामला।

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक ट्रेवल्स बस में अचानक आग (Fire in Bus) लग गई. उस समय बस में यात्री बैठे थे. जानकारी होने पर तुरंत चालक ने बस को रोका और आनन-फानन में सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी ये बस चंद्रपुर से गढ़चिरौली जा रही थी. उसी दौरान लोहारा गांव के पास चलती बस में किसी वजह से अचानक आग लग गई. इस बात की जानकारी जब बस चला रहे चालक को हुई तो उसने तत्परता दिखाते हुए बस को सुरक्षित जगह पर रोका. इसके बाद बस में सवार सभी यात्रियों को बस से नीचे उतारा. तुरंत सूचना नजदीकी दमकल को दी गई. जब तक फायर ब्रिगेड (Fire brigade) मौके पर पहुंची, तब तक देखते ही देखते बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई. बस चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
बस में लगी आग इतनी भयानक थी कि दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले देखते ही देखते बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई. घटना में बस में सवार यात्री बाल बाल बच गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की. इस बात की छानबीन की जा रही है कि बस में आग लगने की वजह क्या रही.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story