भारत

बारातियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत कई घायल

jantaserishta.com
10 Jun 2026 12:10 PM IST
बारातियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत कई घायल
x
मचा कोहराम.
रांची: झारखंड के पाकुड़ जिले में बुधवार को बारातियों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हादसा अमरापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगरसी मालीपाड़ा गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार बस गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी क्षेत्र से बारात लेकर लौट रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि बस में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बस पलटते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। कई लोग बस के भीतर फंस गए थे। हादसे में पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परियारदहा गांव निवासी आलेन मुर्मू और राजेश टुडू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान चलाया तथा बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से अमरापाड़ा तथा आसपास के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया।
चिकित्सकों के अनुसार, कई घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। कुछ को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story