
x
खटीमा: चंपावत में सड़क हादसा हुआ है। यहां देर रात रोडवेज की बस पलट गई। हादसे में 40 यात्रियों के घायल होने की खबर है। बस में करीब 60 लोग सवार थे। चंपावत जिले में धौन के समीप हाईवे पर रोडवेज की बस का देर रात एक्सीडेंट हो गया। पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दुर्घटना में घायलों और अन्य यात्रियों को जिला मुख्यालय पहुंचाया। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। रोडवेज बस पलटने के कारण हुई दुर्घटना में अभी तक किसी की जान के नुकसान की सूचना नहीं है।
रविवार की रात को यात्रियों से भरी एक बस चंपावत-टनकपुर एनएच पर धौन के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 60 के करीब यात्री सवार थे। बस की दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल, किसी तरह की जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस टीम समय पर मौके पर पहुंच चुकी थी। वे भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुके थे। पुलिस द्वारा तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया गया। आपदा राहत की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची। बस में 50 से 60 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज हेतु भेजा गया है। घायलों के अलावा सुरक्षित यात्रियों को रैन बसेरा गोरलचौड़ में ठहराने की व्यवस्था की गई है।
बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग रीठा साहिब गुरुद्वारे से दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान तीर्थयात्रियों से भरी बस का ब्रेक फेल हो गए। इस कारण कारण बस अनियंत्रित होकर चंपावत टनकपुर हाइवे पर पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी। इस हादसे में तकरीबन 40 तीर्थयात्रियों को चोट आई है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल की पूरी टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 6 मरीजी को गंभीर चोट आने से उनको हायर सेंटर रेफर किया गया। सीएमओ केके अग्रवाल ने बताया कि उनकी टीम द्वारा सभी मरीजों का उपचार किया गया।
Tagsचंपावतसड़क हादसातीर्थयात्रियों की बस पलटीबस पलटीएक्सीडेंटChampawatroad accidentpilgrim bus overturnedbus overturnedaccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





