भारत

स्कूली छात्रों से भरी बस पलटी, 18 घायल, 3 शिक्षकों को भी गंभीर चोटें आई

jantaserishta.com
2 Jan 2023 3:27 PM IST
स्कूली छात्रों से भरी बस पलटी, 18 घायल, 3 शिक्षकों को भी गंभीर चोटें आई
x
मचा हड़कंप.
उडुपी (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के उडुपी जिले के करकला शहर के पास नल्लुरु गांव में एक निजी बस सोमवार को पलट गई, जिसमें 15 छात्र और तीन शिक्षक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, विजयनगर जिले के कोट्टूर में बसवेश्वरा हाई स्कूल के छात्र टूर के लिए बस में यात्रा कर रहे थे। 15 घायलों में दो छात्रों की हालत गंभीर है। तीन शिक्षकों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
बस धर्मस्थल-करकला राज्य राजमार्ग पर पलट गई थी। यात्रा का आयोजन एक निजी बस में किया गया था।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बस के पलटने की असल वजह क्या है। करकला ग्रामीण पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बारे में अभी और जानकारी सामने आनी बाकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story