
x
Ferozepur. फिरोजपुर। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की बस के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आई है। फिरोजपुर-पट्टी रोड पर माजा-मालवा को जोड़ने वाले पुल बंडाला के पास शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे BSF की बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि, सामने से आ रहे ट्राले को ओवरटेक करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर धान के खेतों में पलट गई। हादसे में BSF के 6 जवान मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार अन्य जवान सुरक्षित रहे।
BSF के इंस्पेक्टर राम कुमार ने बताया कि बस हुसैनीवाला से खेमकरण मुख्यालय की ओर जा रही थी। इस दौरान बस में कुल 34 जवान सवार थे। पुल बंडाला के पास सामने से आ रहे ट्राले को ओवरटेक करते समय चालक संतुलन खो बैठा, जिससे बस सड़क से उतरकर खेतों में पलट गई। हादसे के तुरंत बाद घायल जवानों को बीएसएफ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं गनीमत रही इस दुर्घटना में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। बाद में बीएसएफ की टीम ने क्रेन की मदद से बस को खेतों से बाहर निकाला। घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Tagsपंजाब न्यूज हिंदीपंजाब न्यूजपंजाब की खबरपंजाब लेटेस्ट न्यूजपंजाब न्यूज अपडेटपंजाब हिंदी न्यूज टुडेपंजाब हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज पंजाबपंजाब हिंदी खबरपंजाब समाचार लाइवPunjab News HindiPunjab NewsPunjab Latest NewsPunjab News UpdatesPunjab Hindi News TodayPunjab HindiNews Hindi News PunjabPunjab Hindi KhabarPunjab News Live
Next Story





