भारत

62 तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस पलटी

jantaserishta.com
28 March 2023 5:41 PM IST
62 तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस पलटी
x
मचा हड़कंप.
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| तमिलनाडु के तंजावुर से 62 तीर्थयात्रियों को लेकर प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से लौट रही एक बस मंगलवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को बचा लिया गया है।
हादसा केरल के पठानमथिट्टा जिले में स्थित निलाकल में हुआ।
पठानमथिट्टा की जिला कलेक्टर दिव्या एस. अय्यर ने कहा कि पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों ने तीर्थयात्रियों को बचाने में कामयाबी हासिल की और घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जबकि कुछ को कोट्टायम के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय विधायक के.यू. जेनिश कुमार ने कहा कि वह जल्द ही दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे। ऐसी खबरें भी है कि ड्राइवर की हालत गंभीर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story