भारत

बस और ट्रक की टक्कर, महिला की मौत, 20 घायल

jantaserishta.com
8 Aug 2021 12:29 PM IST
बस और ट्रक की टक्कर, महिला की मौत, 20 घायल
x
घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. रविवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से जा टकराई. बस की ट्रक से टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के ही परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में बस में सवार एक महिला की मौत हो गई है जबकि करीब 20 यात्री घायल बताए जाते हैं. घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई बस पंजाब से बिहार जा रही थी. बस ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर पहुंची थी कि हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई. ये दुर्घटना दादरी थाना क्षेत्र की है. हादसे में बस सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई है.
सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दादरी थाने की पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को निकलवाया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के मुताबिक बस में सवार यात्री पंजाब से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे थे.
पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया. आशंका जताई जा रही है कि बस के चालक को झपकी आ गई होगी जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story