भारत

बस और ऑटो की टक्कर, 9 लोगों की मौत

Rounak Dey
9 Aug 2022 8:47 PM IST
बस और ऑटो की टक्कर, 9 लोगों की मौत
x
बड़ी खबर

बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाने के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। सरकारी बस और ऑटो की टक्कर में यहां कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा रानीगंज-मोरग्राम राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मरने वाले लोग परकंडी गांव के हैं। पुलिस का कहना है कि ऑटो में सवार मजदूर धान की रोपाई करने गए थे और वे अपने गांव लौट रहे थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के प्रबंध किया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक दक्षिणबंगा राष्ट्रीय परिवहन निगम की बस और ऑटो आमने-सामने से टकरा गए। बस रामपुरहाट से सिउरी की ओर जा रही थी। ऑटो दूसरी तरफ से आ रहा था। ऑटो में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
Next Story