
x
इलाके में सनसनी फैल गई.
दुमका: झारखंड की उपराजधानी दुमका में मंगलवार सुबह अपराधियों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए बस स्टैंड एजेंट अरुण सिंह को गोली मार दी। घटना शहर के हाई-प्रोफाइल इलाके में स्थित डीआईजी कार्यालय के समीप हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुण सिंह मंगलवार सुबह डीआईजी आवास के पास से गुजर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अरुण सिंह को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत दुमका सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि अरुण सिंह पर यह तीसरा जानलेवा हमला है।
अरुण सिंह बस स्टैंड के अलावा अखबार के भी एजेंट हैं। इससे पहले भी उन पर दो बार हमला हो चुका है, जिनमें एक बार उन्हें गोली लगी थी। एक ही व्यक्ति को बार-बार निशाना बनाए जाने से मामले के पीछे आपसी रंजिश या किसी गहरी साजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संभावित हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





