भारत

बस एक्सीडेंट, देखें फुल स्पीड टक्कर लाइव

jantaserishta.com
18 May 2022 2:59 PM IST
बस एक्सीडेंट, देखें फुल स्पीड टक्कर लाइव
x

सेलम: तमिलनाडु के सेलम से रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बस ने दूसरी में जोरदार टक्कर मारी. बताया जा रहा है कि एडापड़ी से बस 30 यात्रियों को लेकर जा रही थी. तभी अचानक से सामने से आ रही दूसरी बस से उसकी टक्कर हो गई जो कि तिरुचेंगोडे से आ रही थी.

घटना मंगलवार की है. पूरी घटना बस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बस आराम से अपने गंतव्य की ओर जा रही है. तभी अचानक से एक बस सामने से आकर उससे टकरा जाती है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइवर अपनी सीट से उछलकर बगल में जा गिरता है.
बताया जा रहा है कि हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर सहित सभी यात्री घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. सीसीटीवी का ये वीडियो जिसने भी देखा वह हैरान रह गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ है.
जानकारी के अनुसार, बस के सामने गलत लेन में आने के कारण दूसरी बस से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई लोग विंड स्क्रीन पर आकर गिर गए. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बस ड्राइवर अपनी लेन में आराम से गाड़ी चला रहा था, लेकिन सामने से दूसरी बस गलत लेन में आकर टक्कर मारती है. टक्कर के बाद बस का ड्राइवर, कंडक्टर और एक अन्य यात्री बस की विंड शीट से टकराते हैं, जिससे शीशा टूट जाता है और ड्राइवर के सिर में घुस जाता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story