
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
बस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों को लेकर शहडोल जा रही थी.
जबलपुर /कटनी, 15 नवंबर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आयोजित राष्ट्रपति के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जबलपुर से जा रहे लोगों से भरी बस कटनी जिले में पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई है और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। शहडोल में जनजातीय दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सैकड़ों की तादाद में लोग शहडोल पहुंचे।
जबलपुर से एक यात्री बस कुछ लोगों को लेकर शहडोल की ओर जा रही थी, तभी यह बस उमरिया पान थाना क्षेत्र के सिहोरा रोड पर पकरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, वही 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इन सभी को विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





