भारत

कब्रिस्तान से शव दफनाकर लौट रहे लोगों पर फायरिंग, 3 लोगों की मौत, जानिए पूरा विवाद

jantaserishta.com
7 May 2021 5:00 PM IST
कब्रिस्तान से शव दफनाकर लौट रहे लोगों पर फायरिंग, 3 लोगों की मौत, जानिए पूरा विवाद
x
फायरिंग में सात लोग गोली लगने से घायल हो गए.

देहरादून:- रुड़की के खेड़ी खुर्द गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कब्रिस्तान से शव दफनाकर लौट रहे एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी और एसपी देहात ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव में दो पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि खेत में मेढ़ को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए भेज दिया। इसी दौरान एक पक्ष के लोग परिवार की एक महिला का शव दफनाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे दूसरे पक्ष के घर के पास पहुंचे तो उन्होंने तमंचे और बंदूकों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में सात लोग गोली लगने से घायल हो गए। आननफानन परिजन उन्हें लेकर लक्सर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस का कहना है कि हुसैन (50) पुत्र तैमूर, शहजान उर्फ कालू (45) पुत्र अहमद और मोहम्मद कैफ पुत्र तस्लीम ने हायर सेंटर पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर घायल जहीर पुत्र लतीफ, गयूर व रिजवान पुत्र जहीर, सैफ पुत्र इंतखाब को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार और एसएसआई नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस और एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने भी ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story