भारत

युवक का मिला शव, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची

jantaserishta.com
3 April 2023 8:37 AM IST
युवक का मिला शव, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची
x

DEMO PIC 

फैली सनसनी.
सहारनपुर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रविवार को देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव मंशापुर में श्मशान घाट के पास पुलिस ने एक युवक का अधजला शव बरामद किया। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि उसकी उम्र लगभग 32 वर्ष रही होगी। सहारनपुर शहर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा, सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस टीम आगे की जांच के लिए साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर पहुंची। इस बीच शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा, प्रतीत होता है कि युवक की हत्या उसके किसी जानकार ने ही की है और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे और सीने को कोरोसिन डालकर जलाया गया।
उन्होंने कहा, पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
अधिकारी ने कहा, जांच जारी है और मामले को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story