भारत

सड़क पर दिखा बर्निंग ट्रक, भरा था मक्का, देखें ये वीडियो

jantaserishta.com
8 Jan 2022 12:10 PM IST
सड़क पर दिखा बर्निंग ट्रक, भरा था मक्का, देखें ये वीडियो
x
सुबह सवा सात बजे की घटना।

भोपाल: बैतूल-नागपुर हाईवे स्थित मुलताई के पास शनिवार की सुबह बर्निंग ट्रेन की तरह बर्निंग ट्रक का दृश्य मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने देखा। ट्रक के पिछले हिस्से में आग लगी थी और करीब 200 मीटर तक वह उसी स्थिति में चलता रहा। चालक को इसका पता चला तब सड़क किनारे खड़े कराके उसमें लगी आग को बुझाने के प्नयास हुए।

बैतूल-नागपुर के हाइवे प्रभात पट्टन रोड फोरलेन बायपास मार्ग से एक ट्रक मक्का भरकर ले जा रहा था कि बायपास की पुलिया के पास उसमें अचानक आग लग गई। जब तक ट्रक चालक को पता चलता तब तक वाहन 200 मीटर से ज्यादा दूर तक आग की लपटों के साथ चलता रहा। मॉर्निंग वॉक करने वालों ने जब देखा तो उनके शोर से ट्रक चालक को पता चला और उसने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे लगाकर छलांग लगा दी।
फोरलेन मार्ग से उतर कर प्रभात पट्टन जाने वाले रास्ते पर सुबह सवा सात बजे मक्के से भरा ट्रक हादसे का शिकार हुआ है। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने ट्क में लगी आग देखकर फायर बिग्रेड को सूचना दी। मुलताई नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की दमकल वहां पहुंची और आग पर काबू पाया। ट्रक में कैसे आग लगी, इसके कारणों का पता नहीं चल सका है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story