भारत

धूं-धूं कर जली! चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे 2 लोग

jantaserishta.com
25 Dec 2022 12:17 PM IST
धूं-धूं कर जली! चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे 2 लोग
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें लाइव वीडियो.
कौशाम्बी: कौशाम्बी में पिपरी थाना इलाके के चलौली पेट्रोल पंप के पास चलती कार आग गोला बन गई. कार सवार तहसील कर्मी और उसके साथी ने कूदकर अपनी जान बचाई. धू-धूकर जलती कार देख राहगीरों की भीड़ लग गई. मामले की जानकारी तहसीलकर्मी ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेडकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो गई. युवक प्रयागराज से ड्यूटी करने चायल तहसील जा रहा था. बताया जा रहा है कि कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी. फिलहाल आग से किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. मौके पर चायल एसडीएम और सीओ भी पहुंचे.
प्रयागराज के अतरसुइया निवासी शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव चायल तहसील के नायब तहसीलदार के पेशकार बताए जा हैं. वह प्रतिदिन प्रयागराज से अपनी स्विफ्ट डिज़ायर कार से चायल तहसील ड्यूटी करने आते हैं. शैलेंद्र अपने एक साथी के साथ शनिवार को भी ड्यूटी करने चायल तहसील आ रहे थे. तहसील से महज एक किलोमीटर दूर पिपरी थाना इलाके के चलौली पेट्रोल के पास ही पहुंचे ही थे, तभी अचानक कार में आगे से धुआं निकलने लगा. देखें Video:-
जब तक शैलेंद्र कुछ समझ पाते कार जलने लगी. यह देख शैलेंद्र और उसके साथी ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई. शैलेंद्र ने आसपास के लोगों से आग बुझाने की मदद मांगी. जब तक लोग कुछ कर पाते. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई. आग का गोला बनी कार को देख राहगीरों की भीड़ जुट गई.
कार मालिक ने पिपरी पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी. मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेडकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया. लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी. तहसीलकर्मी की कार में आग लगने की जानकारी एसडीएम राजेश श्रीवास्तव और चायल सीओ श्यामकांत को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से कार में आग लगी है.
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि पिपरी थाना इलाके में एक आदमी जा रहा था. अचानक कार में आग लग गई. मौके पर पुलिस गई. आग को बुझा दिया गया है. शेष जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन पर कार्यवाही की जाएगी. फिलहाल इसकी अभी जानकारी नहीं है कि कार मालिक तहसील में किस पद पर कार्यरत है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story