भारत

दुर्गा पूजा में बुर्ज खलीफा का भव्य पंडाल, 6,000 एक्रिलिक शीट्स का उपयोग

jantaserishta.com
13 Oct 2021 12:07 AM IST
दुर्गा पूजा में बुर्ज खलीफा का भव्य पंडाल, 6,000 एक्रिलिक शीट्स का उपयोग
x
बड़ी खबर

दुर्गा पूजा के दौरान देश के अन्य राज्यों की तुलना में बंगाल में विशेष रूप से त्योहार मनाया जाता है और राजधानी कोलकाता का श्रीभूमि क्लब दुर्गा पूजा के दौरान अपने बेहद दिलचस्प विषयों के लिए जाना जाता है.

दुर्गा पूजा 2021 में पंडाल की थीम बुर्ज खलीफा रखा गया है. नवरात्रि में सप्तमी को पंडाल देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है. हालांकि, क्लब के अनुसार क्लब द्वारा लोगों के सूचीबद्ध नामों के अलावा किसी को भी पंडाल में जाने की अनुमति नहीं दी गई है.
बुर्ज खलीफा का टॉवर जो दुबई में एक प्रतिष्ठित इमारत है और आज कोलकाता के लेकटाउन एरिया में आम लोगों के बीच जीवंत हो गया है.
साल्ट लेक सिटी के लेकटाउन एरिया में कलाकारों और इलेक्ट्रिक के जानकारों द्वारा बनाई गई बुर्ज खलीफा की एक ज्वलंत प्रतिकृति, बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित कर रही है और इस वजह से पूरे दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई.
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत-बुर्ज खलीफा की प्रतिकृति बनाने के लिए करीब 6,000 एक्रिलिक शीट्स का उपयोग किया गया है और करीब 145 फीट लंबा इस पंडाल को बुर्ज खलीफा की प्रतिकृति के रूप में बनाया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story