भारत

दफना दिया: घोड़े में मिला जानलेवा बैक्टीरिया, मचा हड़कंप, अधिकारियों ने पीपीई किट पहनकर इंजेक्शन से दर्द रहित दी मौत

jantaserishta.com
3 April 2021 8:58 AM IST
दफना दिया: घोड़े में मिला जानलेवा बैक्टीरिया, मचा हड़कंप, अधिकारियों ने पीपीई किट पहनकर इंजेक्शन से दर्द रहित दी मौत
x

कोरोना वायरस ने जहां एक तरफ पूरे विश्व में कोहराम मचा रखा है, तो वहीं यूपी के गोंडा जिले में एक घोड़े में बरखोडिया मेलियाई नामक जानलेवा बैक्टीरिया मिलने से हड़कंप मच गया. हिसार लैब से घोड़े की ग्लैंडर्स पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बाकायदा पीपीई किट पहनकर घोड़े को इंजेक्शन से दर्द रहित मौत देकर गहरे गड्ढे में दफना दिया.

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस राठौर ने बताया की यह जानलेवा बीमारी घोड़े व खच्चरों में होती है और यह पशुओं से मनुष्यों में भी फैल सकती है. इस बीमारी का कोई इलाज नही है, इसलिए ग्लैंडर्स पॉजिटिव घोड़े को दर्द रहित मौत देकर शुक्रवार को दफना दिया गया.
आपको बता दें कि गोंडा जिले के करनैलगंज कस्बे के एक घोड़े की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी. जब उसे पशु अस्पताल में दिखाया गया, तो वहां उसका सैंपल लिया गया और उसे हिसार लैब में भेज दिया गया. लैब से उसकी रिपोर्ट ग्लैंडर्स पॉजिटिव आई, जिससे पशु विभाग सतर्क हो गया. जांच में पता चला कि यह घोड़ा बरखोडिया मेलियाई नामक खतरनाक बैक्टीरिया से संक्रमित है.
घोड़े को दफना दिया
गोंडा के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ग्लैंडर्स पॉजिटिव बीमारी घोड़ों से मनुष्य में भी फैल सकती है. यह जेनेटिक बीमारी है, इसलिए लगातार इसकी निगरानी की जाती है. यहां से रेगुलर सैंपल हिसार लैब भेजे जाते हैं. यह बीमारी लाइलाज है और अगर यह मनुष्य में हो जाए तब भी इसका इलाज नहीं है. इसलिए घोड़े को मारना ही इसका एक उपाय है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story