दफनाया शव! DNA जांच के लिए कब्र से निकाला गया शव, किया गया ये दावा

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
कौशांबी: यूपी के कौशांबी में कब्र में दफन एक युवक के शव पर हिंदू परिवार ने अपना हक जताया है. घर वालों का कहना है कि युवक के शव को रमजान का शव बताकर दफना दिया गया था. परिवार वाले उसे अपने बेटे सूरज का शव बताया है. जब यह मामला डीएम सुजीत कुमार के पास पहुंचा तो डीएम ने तीन सदस्यीय टीम बनाकर शव को कब्र से निकालकर उसकी DNA जांच कराने का आदेश दिया. डीएम के आदेश के बाद सिराथू सीओ कृष्ण गोपाल सिंह और सिराथू एसडीएम राहुल देव भट्ट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला गया. इस दौरान शव पर दावा करने वाले दोनों परिवारों के सदस्य भी मौजूद थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





