साइबर अपराधियों के निशाने पर नौकरशाह! ठगने का प्रयास, मचा हड़कंप

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
जयपुर: राजस्थान में मंत्रियों को अफसरों के बाद अब राज्यपाल कलराज मिश्र साइबर ठगों के निशाने पर आ गए है। मिश्र के प्रमुख सचिव आईएएस सुबीर कुमार के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। सुबीर कुमार ने सोडाला थाने में मामला दर्ज कराया है। सोडाला थानाधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि किसी व्यक्ति ने 9960507963 मोबाइल नंबर के वाट्सऐप पर सुबीर कुमार की फोटो, नाम एवं पद जोड़ रखा है। साथ ही लोगों को फेक प्रोफाइल से मैसेज भेज कर उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी मिलने पर सुबीर कुमार ने सोडाला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





