फॉर्च्यूनर गाड़ी में नोटों का बंडल, पुलिस ने गिनने के लिए मंगाई मशीन

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस और चुनाव मजिस्ट्रेट ने चेकिंग के दौरान एक फॉर्च्यूनर कार में भारी-भरकम रकम बरामद की. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नोटों को गिनने के लिए मशीन मंगवाई थी. जिसके बाद पता चला कि गाड़ी में करीब 1 करोड़ रुपये कैश था. बता दें कि नोएडा स्टेडियम के पास मंगलवार को स्टेटिक टीम ने चेकिंग के दौरान एक फॉर्च्यूनर कार में रखी 99 लाख 30 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की है. इस रकम के बारे में जब कार सवार दो लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह पैसा दिल्ली के कपड़ा कारोबारी आयुष जैन नामक व्यक्ति का है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





