भारत

Vidhan Sabha Chunav 2026: 78.77%...पश्चिम बंगाल में हो रहा है बंपर मतदान...जानें तमिलनाडु के बारे में

jantaserishta.com
23 April 2026 3:53 PM IST
Vidhan Sabha Chunav 2026: 78.77%...पश्चिम बंगाल में हो रहा है बंपर मतदान...जानें तमिलनाडु के बारे में
x
Election 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुानव के पहले चरण की वोटिंग जारी है. तमिलनाडु की सभी 234 सीट पर वोटिंग सुबह सात बजे से ही जारी है. वहीं, पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण के तहत वोट डाले जा रहे हैं. बंगाल चुनाव के पहले चरण में जनता 1478 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी. पश्चिम बंगाल में जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है, वहीं तमिलनाडु में भी डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए के बीच टक्कर है. दोनों ही राज्यों में सुबह से मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की लंबी कतार देखी जा रही है और महिलाओं में खासा उत्साह नजर जा रहा है.
दोपहर 3 बजे तक अनुमानित वोटर टर्नआउट, तमिलनाडु - 70.00%
पश्चिम बंगाल (पहला चरण) - 78.77%
बीजेपी विधायक अग्निमित्र पॉल की कार पर हमला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान कई इलाकों में बवाल देखने को मिला है. अब आसनसोल से खबर आ रही है कि बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल की कार पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. अग्निमित्रा पॉल के मुताबिक, यह घटना बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में तब हुई, जब वह मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए कई मतदान केंद्रों का दौरा कर रही थीं. इलाके की एक इमारत के अंदर बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद, जब वह अपनी अगली मंज़िल की ओर जा रही थीं, तभी कथित तौर पर पीछे से उनकी गाड़ी पर एक बड़ा पत्थर फेंका गया, जिससे गाड़ी का पीछे का शीशा टूट गया.
हालांकि, आगे की सीट पर बैठीं बीजेपी लीडर बाल-बाल बच गईं, लेकिन पीछे की सीट पर बैठे उनकी सुरक्षा टीम के सदस्यों और उनके निजी सहायक को कथित तौर पर टूटे हुए शीशे से हल्की चोटें आईं. इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और सवाल उठाया कि क्या अल्पसंख्यक-बहुल इलाकों में बीजेपी प्रतिनिधियों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने इस घटना को सुरक्षा में एक गंभीर चूक बताया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story