भारत

शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती, अब ऐसे होगी 2364 पदों पर भर्ती

jantaserishta.com
8 July 2023 2:33 PM IST
शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती, अब ऐसे होगी 2364 पदों पर भर्ती
x
देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर आउट सोर्स से भर्ती किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक में आउट सोर्स से इन पदों को भरे जाने को लेकर हरी झंडी मिल गई है।
दरअसल, कुछ सालों पहले सरकार द्वारा चतुर्थ श्रेणी के पदों को डेड कैडर घोषित कर दिया गया था और शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 4331 पद भी डेड कैडर की वजह से समाप्त हो गए थे। जिसके पश्चात चतुर्थ श्रेणी के पद ना होने पर कई समस्याएं आने लगी। लिहाजा फिर से सरकार ने 2364 पदों पर आउट सोर्स से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भरने की अनुमति दे दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story