भारत
बंपर तोहफा: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता
jantaserishta.com
28 Sept 2022 2:05 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: देश में फेस्टिव सीजन (Festive Season) की शुरुआत हो चुकी है. इस बीच केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है.
यूनियन कैबिनेट (Union Cabinet) की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है.गौरतलब है कि कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) की बैठक आज हुई और उसी से इस पर मुहर लगाई गई. बढ़ती महंगाई के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के DA में इजाफे की चर्चाएं बीते कई दिनों से जारी थी.
सरकार (Government) ने इससे पहले मार्च महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया था, जो 1 जनवरी 2022 से लागू है. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी पर पहुंच गया था. अब अगर इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 38 फीसदी हो गया है, इसका सीधा असर उनकी सैलरी (Salary) में इजाफे के तौर पर दिखाई देगा.
बता दें, केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में लंबे समय बाद बीते साल जुलाई 2021 में बढ़ोतरी करते हुए इसे 17 फीसदी से 28 फीसदी किया था. इसके बाद अक्टूबर 2021 में एक और 3 फीसदी का Hike देते हुए इसे 31 फीसदी किया गया था.
सरकार मौजूदा महंगाई (Inflation) के आंकड़े को देखते हुए DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला लिया है, तो इसका फायदा 50 लाख कर्मचारियों (Employees) और 65 लाख पेंशनर्स (Pensioners) को मिलेगा. सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला डीए उनकी वित्तीय सहायता सैलरी स्ट्रक्चर (Salary Structure) का हिस्सा होता है.
कैलकुलेशन के हिसाब से देखें तो अगर सरकार कर्मचारियों के डीए को 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी करती है, तो सैलरी में बड़ा इजाफा होगा. अभी किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी अगर 18,000 रुपये है, तो 34 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता 6,120 रुपये बनता है. अगर चार फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो डीए 6,840 रुपये हो जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





