भारत
कृषि उपज मंडियों में जिंसों की बंपर आवक, बड़ी संख्या में किसान पहुंचे
Shantanu Roy
14 March 2024 5:21 PM IST

x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ गत तीन दिनों की छुट्टियों के बाद सोमवार को जिले की कृषि उपज मंडियां खुली। ऐसे में जिले से कई किसान उपज लेकर मंडियों में पहुंचे वहीं मंगलवार को भी सुबह से ही किसान पहुंचना शुरू हो गए। जिससे मंडियों में जिंसों के ढेर लग गए। वहीं कई जिंसों के भाव कम होने से किसानों में मायूसी देखी गई। जबकि कुछ जिंसों के भावों बढ़ोतरी से किसानों में रौनक देखी गई। इसके साथ ही मंडी में लहसुन प्याज की भी आवक बढ़ने लगी है। लेकिन भावों में कमी के कारण मायूसी देखी जा रही है। गौरतलब है कि खेतों में फसलों की कटाई अंतिम चरण में है। जिससे कृषि उपज मंडी में विभिन्न जिंसों की अच्छी आवक हो रही है। यहां मंडी में मैथी की 200 बोरी, सरसों की 400 बोरी, अलसी की सौ बोरी, सोयाबीन की दो सो बोरी, मसूर की 4 सौ बोरी आवक हुई। इसके साथ ही गेहूं की बंपर आवक होने लगी है। यहां तीन हजार बोरी की आवक हुई। जबकि चने की एक हजार बोरी आवक हुई।
छोटीसादड़ी तीन दिनों के अवकाश बाद खुली कृषि उपज मंडियों में बंपर आवक रही। मंडी खुलते ही उपज से गुलजार हो गई। कृषि उपज मंडी का परिसर रविवार रात ही अनाज से परिसर पहले ही जगह पूरी हो गई। आवक के आगे मंडी परिसर छोटा पड़ गया। देर रात तक नीमच मार्ग पर उपज से भरे वाहनों की कतारें लगी रही। सोमवार सुबह ही किसान उपज से भरे वाहनों के साथ कृषि मंडी पहुंचे तो मंडी गेट बंद होने से उन्हें कतारों में अपने वाहन खड़े करने पड़े। इसके बाद माल की नीलामी हुई और तोल होने पर रिक्त स्थान होते ही वाहनों को प्रेवश मिला। लेकिन किसानों के उपज लेकर मंडी पहुचने का क्रम जारी रहा। जिसके चलते वाहनों की कतार देर रात तक लगी रही। मंडी में जितनी उपज आई उतनी ही बाहर वाहनों में भरी दिखाई दी। किसानों के वाहन खड़े करने के स्थानों पर अतिक्रमण के चलते जाम जैसी नौबत भी आती रही।
Next Story





