भारत

दबंगों की गुंडई आई सामने, सड़क पर डॉक्टर और उसके दोस्त पर वार

jantaserishta.com
13 July 2022 10:49 AM IST
दबंगों की गुंडई आई सामने, सड़क पर डॉक्टर और उसके दोस्त पर वार
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
देखें वीडियो।

दादरी: दादरी में जीटी रोड स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास मंगलवार सुबह बीच सड़क पर कार सवार आरोपियों ने लाठी-डंडे से डॉक्टर और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ितों की कार में भी तोड़फोड़ की। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मेवातियान मोहल्ला निवासी फैजान खान नीट की तैयारी कर रहा है। उसका दोस्त साजिद डेंटल डॉक्टर है। दोनों दोस्त अपने एक मित्र अदनान की थार जीप को लेकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास थार जीप में पीछे से किसी दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इसी बात को लेकर कार से उतरे दो युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थार जीप में सवार डॉक्टर और उसके दोस्त के साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर और उसके दोस्त ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ितों की गाड़ी में तोड़फोड़ की और भाग गए। इस दौरान सड़क पर जाम भी लग गया।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। लोगों का कहना है कि दादरी में खुलेआम लोगों ने बीच सड़क पर गुंडई मचाई लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मारपीट की इस घटना में स्क्रैप का विवाद भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि थार जीप का मालिक अदनान स्क्रैप का कारोबार करता है जिसको लेकर कुछ विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अदनान की गाड़ी पर हमला किया था लेकिन गाड़ी को उसके दोस्त मांग कर ले गए थे। हालांकि, पुलिस ऐसी किसी जानकारी की बात से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा होगा।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने कहा कि रोडरेज के चलते आरोपियों ने थार जीप में सवार दो युवकों के साथ मारपीट की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिस गाड़ी में आरोपी सवार थे, उसके मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। उनकी तलाश की जा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story