विधायक की दबंगई, ड्यूटी पर तैनात सब-स्टेशन आपरेटर के साथ किया गालीगलौज

यूपी के बदायूं जिले की बिसौली में अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर विवाद शुरू हो गए हैं। गुरुवार आधी रात बिसौली इलाके की बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज सपा विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू अपने समर्थकों के साथ बिजली उपकेंद्र पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने यहां ड्यूटी पर तैनात सब-स्टेशन आपरेटर (एसएसओ) के साथ गालीगलौज कर हाथमरोड़ते हुए मारपीट की। घटना से क्षुब्ध बिजली कर्मचारी शुक्रवार सुबह इलाके के सभी फीडरों की करीब डेढ़ घंटे के लिये बिजली आपूर्ति ठपकर हड़ताल पर चले गये। एसएसओ की तहरीर पर बिसौली के सपा विधायक एवं कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





