भारत

बुली बाई मामला: मुख्य आरोपी महिला हिरासत में, इंजीनियरिंग छात्र की गिरफ्तारी के बाद हुआ एक्शन

jantaserishta.com
4 Jan 2022 6:57 PM IST
बुली बाई मामला: मुख्य आरोपी महिला हिरासत में, इंजीनियरिंग छात्र की गिरफ्तारी के बाद हुआ एक्शन
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई: साइबर पुलिस ने 'बुली बाई' मामले की मुख्य आरोपी एक महिला को उत्तराखंड से हिरासत में लिया है, जबकि बेंगलुरु के 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हिरासत में ली गई महिला इस मामले में मुख्य आरोपी है। पुलिस की टीम महिला से पूछताछ कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला को ट्रांजिट रिमांड के लिए एक अदालत में पेश किया जाएगा और इसके बाद मुंबई लाया जाएगा।

बेंगलुरु से गिरफ्तार छात्र की पहचान विशाल कुमार के रूप में की गई है। मजिस्ट्रेट ने विशाल को 10 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है और पुलिस को उसके परिसरों की तलाशी लेने की भी अनुमति दी है। पुलिस के मुताबिक, उत्तराखंड की महिला और विशाल एक-दूसरे को जानते हैं। वे फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्त हैं। इसलिए एक-दूसरे से संपर्क में रहते थे।
सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की अनुमति के बिना उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें बुली बाई ऐप पर नीलामी के लिए लिस्टेड किया गया था। साइबर सेल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की थी कि गिटहब मंच से एक ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें नीलामी के लिए अपलोड की गई थीं। एक साल से भी कम समय में दूसरी बार ऐसा हुआ है। यह ऐप 'सुली डील्स' की तरह है, जिसके कारण पिछले साल इसी तरह का विवाद पैदा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला 'बुली बाई' ऐप से जुड़े तीन अकाउंट हैंडल कर रही थी। सह आरोपी विशाल कुमार ने खालसा सुप्रीमिस्ट के नाम से खाता खोला। 31 दिसंबर को उसने अन्य खातों के नाम बदलकर सिख नामों से मिलते-जुलते कर दिए।
एफआईआर के मुताबिक बुली बाई एक ऐसा ऐप्लिकेशन है, जहां पर नामचीन मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर पोस्ट कर उनकी बोली लगाई जाती थी।
इस मामले पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे और लोगों की शिकायतें मिलने लगी थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 354D, 509, 500, 153A, 295A, 153B, IT की धारा 67 की सबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था और जांच शुरू कर दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story