Bully Bai ऐप केस: गिरफ्तार पहला आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: 'बुल्ली बाइ ऐप' (Bully Bai App Case) मामले में गिरफ्तार किए गए पहले आरोपी विशाल कुमार झा कोरोना संक्रमित (Corona Positive) पाए गए हैं. विशाल का कोविड टेस्ट कराया गया था. जिस में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद उसे क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है. बेंगलुरु से गिरफ्तार आरोपी विशाल कुमार झा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने पर उसे 24 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसी के ही साथ मुंबई की एक अदालत ने बुली बाई ऐप मामले में उत्तराखंड से गिरफ्तार आरोपी श्वेता सिंह और मयंक रावल की पुलिस हिरासत की अवधि सोमवार को बढ़ाकर 14 जनवरी तक कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





