ओमिक्रॉन के खतरे के बीच हुई बैलगाड़ी दौड़, कोरोना नियमों का हुआ खुला उल्लंघन

DEMO PIC
नई दिल्ली: कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर देश दुनिया में तमाम पाबंदियां लगाई जा रही हैं. सरकारें एक जगह बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने को रोक रही हैं. उधर, महाराष्ट्र के नासिक जिले के ओझार इलाके में शनिवार को बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन किया गया. इस पारंपरिक आयोजन में लोगों की भारी तादाद में भीड़ जमा हुई. इसको लेकर एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि हम कार्यक्रम में COVID नियमों के उल्लंघन के लिए आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे. बता दें कि महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की वजह से नाइट कफ्यू समेत राज्य के सबसे बड़े शहर मुंबई में पार्टियों और समारोहों पर बैन लगा दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





