भारत

सर्राफा व्यापारी और ग्राहक बोले- राष्ट्रहित के लिए सोने की खरीद-बिक्री बंद करना जरूरी...छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का भी बयान आया

jantaserishta.com
11 May 2026 7:40 PM IST
सर्राफा व्यापारी और ग्राहक बोले- राष्ट्रहित के लिए सोने की खरीद-बिक्री बंद करना जरूरी...छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का भी बयान आया
x
PM ने एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की थी.
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों से एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की थी। प्रधानमंत्री की इस अपील पर पूरे देश में इस समय चर्चा तेजी से हो रही है। इसको लेकर मुंबई के सर्राफा व्यापारी कुमार जैन और ग्राहकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रहित के लिए जो जरूरी है, उसे करेंगे।
सर्राफा व्यापारी कुमार जैन ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, "भारत में 8-9 टन सोना आता है, जिसका भुगतान सरकार को डॉलर में करना पड़ता है। एक डॉलर आज 97 रुपए तक पहुंच गया है। ऐसे में मैं भी ग्राहकों से अपील करूंगा कि विवाह में जितना जरूरत हो, उतना ही आभूषण खरीदें। प्रधानमंत्री की अपील से व्यापार में नुकसान होगा, लेकिन देश के लिए हम ये सहन करने को तैयार हैं। पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों के कम उपयोग से देश का पैसा बचेगा और आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।"
एक ज्वेलर ने कहा, "वैश्विक राजनीतिक स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील एकदम सही है। भारतीय रुपया काफी दिनों से नीचे गिरता जा रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री का यह कदम बहुत ही अच्छा है। सोने की खरीद पर अंकुश लगने से नुकसान तो होगा, लेकिन राष्ट्रहित के लिए यह जरूरी है।"
आभूषण खरीदने आई युवती ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से सहमत हूं, लेकिन घर में शादी है तो सोना खरीदना ही पड़ेगा। वह एक बजट में सोने का आभूषण खरीदेंगी।" एक अन्य महिला ने कहा, मैं प्रधानमंत्री की बात से सहमत हूं, लेकिन जरूरत है तो सोने का आभूषण खरीदेंगे। अभी घर में शादी है तो जो जरूरी आभूषण हैं, वही खरीदेंगे। अभी सोना महंगा है तो प्रधानमंत्री की बात मानना भी ठीक है। जब सोने का दाम कम होगा तो और आभूषण खरीद लेंगे।"
आभूषण खरीदने पहुंची एक महिला ने कहा, मैं भी प्रधानमंत्री की बात से सहमत हूं। मेरे घर में शादी है, इसलिए जरूरत के आभूषण खरीद रही हूं। सभी को सरकार का सहयोग करना चाहिए।" अभी जिस तरह युद्ध चल रहा है और सोने के दाम बढ़े हैं, उसके अनुसार तो प्रधानमंत्री मोदी की बात से सहमत हूं कि जरूरत पर ही सोने का आभूषण खरीदें। निजी वाहनों का उपयोग बंद करना अभी अच्छा है, इससे स्थिति में सुधार आएगी। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री की अपील पर सभी को ध्यान देना चाहिए।"
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने किया समर्थन
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि, सोना में निवेश कर उसे तिजोरी में बंद रखने से देश की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ नहीं मिलता। प्रधानमंत्री का एक साल का संयम, सालों की समृद्धि वाला संदेश सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि, पिछले दो वर्षों से वैश्विक ट्रेड वॉर, युद्ध जैसी परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण सोना-चांदी और क्रूड ऑयल के दामों में भारी अस्थिरता बनी हुई है। इसका असर सराफा बाजार पर भी पड़ा है। लोग निवेश के रूप में सोना खरीदते हैं, लेकिन इससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होती।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story